ईयू के साथ निवेश और अनुसंधान पर चर्चा : जयशंकर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने तीसरी भारत-यूरोपीय संघ बैठक में भाग लिया। बैठक में व्यापार, निवेश और अनुसंधान के क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी पर चर्चा हुई, जिससे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।

ईयू के साथ निवेश और अनुसंधान पर चर्चा : जयशंकर

सेल्स, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) बैठक में शामिल हुए। इस दौरान भारत और यूरोप के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा हुई, जिसे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि ईयू के साथ निवेश और अनुसंधान पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया के जरिए विदेश मंत्री ने दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश, अनुसंधान और विकास, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में भारत अब ईयू और एफटीए के जरिए आगे बढ़ रहा है।

इसके साथ ही बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि व्यापार के लिए महत्वाकांक्षा और क्षमता के अनुरूप काम करना जरूरी है। वहीं, सम्मेलन में हुई चर्चा के संबंध में केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वार्ता में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग से आर्थिक जुड़ाव को बढ़ाने और व्यावसायिक साझेदारी के नए रास्ते तलाशने की साझा प्रतिबद्धता झलकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।