भारत कोस्टा के नजरिए का सम्मान करता है : गोयल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

(नोट : एफटीए की खबरों के साथ इसका उपयोग करें।) ब्रसेल्स, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य

भारत कोस्टा के नजरिए का सम्मान करता है :  गोयल

(नोट : एफटीए की खबरों के साथ इसका उपयोग करें।) ब्रसेल्स, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि वह भारत के प्रति यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के सकारात्मक नजरिए और भारत-ईयू सहयोग को मजबूत करने के उनके समर्थन की सराहना करते हैं। दोनों पक्षों ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के सफल समापन को व्यापार, निवेश और नवाचार को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। केंद्रीय उद्योग मंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के सूद के साथ परिषद के अध्यक्ष कोस्टा से मुलाकात के बाद यह जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया पर उद्योग मंत्री ने कहा कि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के सफल समापन को एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाती है और नए अवसर खोलती है। उन्होंने कहा कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और यूरोपीय संघ अपनी आर्थिक साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsभारत कोस्टा के नजरिए का सम्मान करता है : गोयल