खेल : भारत ने इंडोनेशिया को 14-0 से धोया
जूनियर एशिया कप मोकी (चीन), एजेंसी। प्रभदीप, कप्तान अनमोल एक्का और अजीत की शानदार हैट्रिक से भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर

जूनियर एशिया कप मोकी (चीन), एजेंसी। प्रभदीप, कप्तान अनमोल एक्का और अजीत यादव की शानदार हैट्रिक से भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले 14-0 से धोकर धमाकेदार आगाज किया। पूल ए के इस मुकाबले में गत चैंपियन भारत की ओर से प्रभदीप (5वें, 26वें, 30वें, 45वें,52वें मिनट) ने पांच जबकि अनमोल(16वें, 35वें, 42वें, 51वें मिनट) ने चार और अजीत (20वें, 53वें, 53वें) ने तीन गोल दागे
महिला टीम का प्रदर्शन
हरपाल (8वें मिनट) और आशु मौर्य (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। मैच शुरू होते ही भारत ने आक्रामक रवैया अपनाकर अपने इरादे जता दिए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के गोल पर लगातार हमले किए। इंडोनेशिया के खिलाड़ी पूरे मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए। प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद हरपाल ने बढ़त दोगुनी कर दी। अनमोल ने दूसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल किया। इसके चार मिनट बाद यादव ने स्कोर 4-0 कर दिया। प्रभदीप ने चार मिनट में दो गोल कर हैट्रिक पूरी की। दूसरे हाफ में भी भारत ने दबदबा बनाए रखा। अनमोल ने सात मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दो गोल कर दिए। प्रभदीप ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में एक और गोल कर स्कोर 9-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर टीम ने पांच और गोल दागे। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही प्रभदीप ने अपना पांचवां गोल दागा। यादव ने 53वें मिनट में दो गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और टीम का स्कोर 13-0 कर दिया। मौर्य ने अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना योगदान दिया। भारतीय टीम रविवार को जापान से टकराएगी.
महिला हॉकी में सफलता
--------------------------
बेटियों ने दक्षिण कोरिया को हराया
मोकी (चीन)। महिला हॉकी टीम ने शनिवार को अपना खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया पर 4-1 की शानदार जीत के साथ की। पिछले दो चरण के विजेता भारत ने संयमित और दबदबे वाला प्रदर्शन किया। भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने (8वें मिनट), पूर्णिमा यादव (30वें मिनट), पूजा साहू (45वें मिनट) और मधु सिदार (51वें मिनट) ने गोल किए। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक इरादे दिखाए और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए। इसका फायदा उसे आठवें मिनट में मिला जब सानिका ने गोल कर उसे बढ़त दिलाई। टीम भारत रविवार को मलेशिया का सामना करेगी।


