यूक्रेन के पास रूसी मिसाइल हमले में चार भारतीय समेत 10 की मौत
- पोत पर सवार 17 लोगों में आठ को सुरक्षित बचाया गया विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है।

- भारत ने हमले की निंदा की, कहा- पोतों को निशाना बनाने से बचें
ओडेसा/नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह ओडेसा के पास मक्के से लदे एक पोत पर रूसी मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार भारतीय हैं, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। भारत ने सोमवार को इस हमले की निंदा की।
हमले की तस्वीर
यह घटना काला सागर में पिछले कई हफ्तों से जारी हिंसा में सबसे घातक हमला है। यूक्रेन की नौसेना के अनुसार रूस ने रविवार को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले 'गोल्डन लियो' पोत पर तीन क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे उसमें आग लग गई। इस पर भारत और सीरिया के नागरिकों का चालक दल था। रातभर चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद यूक्रेन के बंदरगाह प्राधिकरण ने बताया कि पोत के चालक दल के नौ सदस्य और एक समुद्री पायलट मारे गए। पोत पर सवार 17 लोगों में से आठ को बचा लिया गया। रूस की ओर से घटना पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई। उधर, विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है।
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाना, चालक दल के सदस्यों की जान खतरे में डालना या नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में किसी भी तरह बाधा डालना निंदनीय है। इससे बचा जाना चाहिए। मंत्रालय ने बताया कि पोत पर कुल 17 चालक दल सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। मंत्रालय ने बताया कि हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


