अपडेट, विदेश ::: भारत 4,000 करोड़ रुपये का ऋण भूटान को देगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नोट : दूसरे पैराग्राफ में अपडेट है। या भारत और भूटान के

अपडेट, विदेश ::: भारत 4,000 करोड़ रुपये का ऋण भूटान को देगा

नोट : दूसरे पैराग्राफ में अपडेट है। या

भारत और भूटान के बीच 4,000 करोड़ रुपये के ऋण पर समझौता

विकास परियोजनाओं की प्रगति

- दोनों देशों ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

ऋण का उपयोग

- भारत ने 45 इलेक्ट्रिक वाहन भूटान की सरकार को सौंपे

थिम्फू, एजेंसी। भारत और भूटान ने उच्चस्तरीय बैठक में भारत की मदद से भूटान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दोनों देशों ने 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण (लाइन ऑफ क्रेडिट) के समझौते पर हस्ताक्षर किए और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

इससे भारत भूटान को 4,000 करोड़ रुपये तक का ऋण देगा। इस पैसे का इस्तेमाल भूटान में सड़क और पुल बनाने, बिजली, अन्य बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं पर किया जाएगा। भारत ने भूटान की सरकार को 45 इलेक्ट्रिक वाहन भी सौंपे। साथ ही 332 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता

भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता का पांचवां दौर आयोजित हुआ। इसकी सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भूटान के विदेश सचिव दाशो पेमा लेक्टुप दोर्जी ने की।

भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा कि भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-29) के तहत भारत की सहायता से चल रही परियोजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य शिक्षा और शोध में सहयोग

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने भारत द्वारा दिए जा रहे 10,000 करोड़ रुपये के सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों देशों के विदेश सचिवों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत की सहायता से विकसित थिम्फू इकोलॉजिकल पार्क और ओलाखा पार्क का भी उद्घाटन किया। साथ ही एम्स और भूटान के खेसर ग्यालपो यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच स्वास्थ्य शिक्षा और शोध में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री 30 से 31 जुलाई तक दो दिवसीय भूटान दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

सामान्य प्रश्न

भारत और भूटान के बीच कौन सा समझौता हुआ है?
भारत और भूटान के बीच 4,000 करोड़ रुपये के ऋण पर समझौता हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अपडेट, विदेश ::: भारत 4,000 करोड़ रुपये का ऋण भूटान को देगा