व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा : गोयल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डेविड क्लारिनवाल के साथ ब्रसेल्स में बैठक की। इस बैठक में कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और औद्योगिक विकास में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। गोयल ने एफटीए के बाद कृषि-खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए।

व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा : गोयल

बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिले केंद्रीय उद्योग मंत्री ब्रसेल्स, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डेविड क्लारिनवाल और यूरोपीय संघ के आयुक्त के साथ बैठक की। इस दौरान कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की गई। गोयल ने बताया कि उन्होंने कृषि और खाद्य मामलों के यूरोपीय आयुक्त क्रिस्टोफ हैनसेन से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के सफल समापन के बाद कृषि-खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने बताया कि कृषि और खाद्य मामलों के यूरोपीय आयुक्त क्रिस्टोफ हैनसेन के साथ बैठक बहुत अच्छी रही।

इसका उद्देश्य हरित प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ और सतत औद्योगिक विकास मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ तकनीक, नवाचार और निवेश पर सहयोग बढ़ाने पर भी बात हुई। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बैठक में मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी विचार साझा कर विकास, व्यापार और लोगों के आपसी फायदे के लिए आर्थिक संबंध और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsव्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा : गोयल