ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशतुर्की के मातम में हमदर्द बना भारत, भेजी राहत सामग्री की पहली खेप 

तुर्की के मातम में हमदर्द बना भारत, भेजी राहत सामग्री की पहली खेप 

तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप से कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। कई जानें मलबे में दबी हुई हैं कई की मौत हो गई। मौत के अलावा कई घायल हुए। तुर्की में करीब 2316 लोगों की मौत हुई है।

तुर्की के मातम में हमदर्द बना भारत, भेजी राहत सामग्री की पहली खेप 
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 09:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जहां भी नजर जाती है वहां तबाही की तस्वीर ही नजर आती है। हर तरफ लाशें गिरी पड़ी हैं, हर तरफ आंसू छलक रहे हैं। तुर्की और सीरिया की भूकंप की तस्वीर बिल्कुल ऐसी ही है। इस तबाही से एक बार फिर तुर्की और सीरिया दहल उठे है। पिछले 24 घंटे में दो देशों में 3 बार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीसरे भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा बताई गई है। भूकंप से तुर्की के साथ-साथ सीरिया भी तबाह हो गया है। मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़त हो रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों देशों में आए भूकंप में 3616 लोगों की जान जा चुकी है।

तुर्की के मातम में भारत हमदर्द

भूकंप से तबाह हुए दोनों देशों की सहायता के लिए भारत ने तुर्की को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है। भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप एनडीआरएफ खोज और बचाव दल, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ भारत से तुर्की भेजी गई।

तुर्की में करीब 2316 लोगों की मौत हुई है। सीरिया में कम से कम 1,300 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप से कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। कई मलबे में दबे हुए हैं। मौत के अलावा कई घायल हुए।

पहला झटका सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप का स्रोत पूर्वी तुर्की के गजियांटेप प्रांत के नूरदगी शहर से 26 किलोमीटर पूर्व में लगभग 24.1 किलोमीटर भूमिगत था। करीब 9 घंटे बाद तुर्की में फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उस समय रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 थी।

तुर्की में 1939 के बाद महसूस किया गया यह पहला ऐसा तेज झटका है। यूएसजीएस ने बताया कि उस वर्ष भी तुर्की के भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। एर्जिंकन प्रांत में आए भूकंप में 33,000 लोगों की मौत हुई थी। तुर्की में पिछले 25 सालों में 7 बार 7 तीव्रता के भूकंप महसूस किए जा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें