क्रिकेट : एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे भारत-पाक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत और पाकिस्तान पहली बार एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया। ईशान किशन ने 80 रन बनाकर भारत को 169 का स्कोर बनाने में मदद की, जबकि श्रीलंका 45 रन पर सिमट गया।

क्रिकेट : एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे भारत-पाक

निशिन, एजेंसी। एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में शनिवार को भारत और पाकिस्तान पहली बार स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे। सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत ने श्रीलंका को रिकॉर्ड 124 रनों से रौंद दिया। टीम इंडिया के 169 रनों के जवाब में श्रीलंका महज 45 रनों पर ढेर हो गई। दरार भरी टर्निंग पिच पर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने ईशान किशन की 46 गेंदों में नाबाद 80 रनों की आतिशी पारी और वैभव सूर्यवंशी (38) के आक्रामक शॉट्स की बदौलत 169/7 का स्कोर खड़ा किया। किशन ने ऑफ-स्टंप की लाइन को निशाने पर लेते हुए गगनचुंबी छक्के जड़े और रिवर्स स्वीप का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

मैच का विश्लेषण

जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के फिरकी और गति के जाल में उलझकर रह गई। जसप्रीत बुमराह ने सीम मूवमेंट और टेस्ट-मैच लेंथ का मुजाहिरा करते हुए बिना कोई रन दिए पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। इसके बाद अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने फ्लाइट, ग्रिप और टर्न से बल्लेबाजों को बेबस कर दिया। अक्षर पटेल ने 14 डॉट गेंदें फेंकीं और दो विकेट लिए, जबकि भारत ने टीम हैट्रिक के साथ मैच खत्म किया। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें से दो शीर्ष-4 के थे।

सफल रणनीति

भारत ने टीम में चार स्पिनरों को चुना, जबकि श्रीलंका ने तीन। यह रणनीति सही साबित हुई, क्योंकि 29.5 ओवर के खेल में कुल 179 गेंदों में से 83 प्रतिशत यानी 149 गेंदें स्पिनरों ने डालीं और 12 विकेट लिए। स्पिनरों ने 73 डॉट गेंदें डालीं और सिर्फ 6.56 की इकोनॉमी से रन दिए, जबकि तेज गेंदबाजों ने 30 गेंदों में 44 रन दिए।

---------------------------------------------------------------

भारत ने रचे रिकॉर्ड, श्रीलंका शर्मसार

- 124 रन की जीत पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय के सेमीफाइनल/फाइनल में दो पूर्ण सदस्य टीमों के बीच सबसे बड़ी जीत। भारत ने अपना ही 96 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

- टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी हार। उसकी सबसे बड़ी हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से 134 रन की रही थी।

- 45 रन श्रीलंका का पूर्ण सदस्य टीम के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे कम टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर। वेस्टइंडीज भी 2019 में 45 रन पर सिमटा था।

- श्रीलंका के नौ बल्लेबाज दहाई से दूर रहे। पूर्ण सदस्य टीम की पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

- श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों के डक पर आउट होने का आंकड़ा भी पूर्ण सदस्य टीमों में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा है।

- भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 रन की 11वीं जीत। इस मामले में भारत सबसे आगे, कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे स्थान पर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को कितने रन से हराया?−
भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़क्रिकेट : एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे भारत-पाक