भारत-यूरोपीय आयोग के बीच कार्बन मूल्य निर्धारण पर चर्चा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और यूरोपीय आयोग ने कार्बन मूल्य निर्धारण व्यवस्था तथा निगरानी, रिपोर्टिंग एवं सत्यापन (एमआरवी) प्रणालियों की मान्यता पर तकनीकी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। दिल्ली में बिजली सचिव पंकज अग्रवाल और यूरोपीय आयोग के अधिकारी गेरासिमोस थॉमस की मुलाकात में क्षमता निर्माण, कार्बन बाजारों और कार्बन सीमा समायोजन प्रणाली (सीबीएएम) से जुड़ी कार्यप्रणालियों पर सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

भारत-यूरोपीय आयोग के बीच कार्बन मूल्य निर्धारण पर चर्चा

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और यूरोपीय आयोग ने सोमवार को कार्बन मूल्य निर्धारण व्यवस्था तथा निगरानी, रिपोर्टिंग एवं सत्यापन प्रणालियों की मान्यता पर तकनीकी स्तर पर बातचीत जारी रखने को लेकर चर्चा की। विद्युत मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने दिल्ली में यूरोपीय आयोग के कराधान एवं सीमा शुल्क संघ के महानिदेशक गेरासिमोस थॉमस से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने कार्बन मूल्य निर्धारण व्यवस्था की मान्यता, निगरानी, रिपोर्टिंग एवं सत्यापन (एमआरवी) प्रणालियों तथा क्षमता निर्माण के मुद्दों पर तकनीकी चर्चा जारी रखने की इच्छा जताई। एमआरवी प्रणाली एक ऐसी लेखा प्रक्रिया है, जिसके तहत जलवायु संबंधी कार्रवाई को मापा जाता है, ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन का आकलन किया जाता है और उत्सर्जन में कमी की पुष्टि की जाती है।

दोनों पक्षों ने कार्बन बाजारों, कार्बन सीमा समायोजन प्रणाली (सीबीएएम) से जुड़ी कार्यप्रणालियों और द्विपक्षीय हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने तथा संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत-यूरोपीय आयोग के बीच कार्बन मूल्य निर्धारण पर चर्चा