ईयू एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर: वॉन डेर लेयेन
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह घोषणा जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता के बाद की गई। उर्सुला ने सुरक्षा सहयोग और निवेश समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने की बात की।

एवियॉन (फ्रांस), एजेंसी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) इस वर्ष के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने यह जानकारी जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के बाद दी। इस बैठक में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयन के अलावा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी शामिल हुए। वॉन डेर लेयन ने सोशल मीडिया पर कहा, जब से हमने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है, तब से हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
हम इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे और निवेश समझौते पर काम में भी तेजी लाएंगे।''उन्होंने कहा, 'हम सुरक्षा और रक्षा सहयोग को भी मजबूत करेंगे तथा भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना को आगे बढ़ाकर बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए मिलकर काम करेंगे।'भारत और यूरोपीय संघ ने जनवरी में नयी दिल्ली में आयोजित शिखर बैठक में इस व्यापक व्यापार समझौते पर वार्ता पूरी होने की घोषणा की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


