भारत को मिली रणनीतिक सफलता : सीए सुरेश
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सीए सुरेश झा ने कहा कि भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता हासिल की है। नई दिल्ली घोषणापत्र पर 11 देशों की सहमति ने विश्व को प्रगति का संदेश दिया और स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।

दरभंगा। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश झा ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता प्राप्त की है। विश्वभर के देशों में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। 45 पन्नों और 140 बिंदुओं वाले नई दिल्ली घोषणापत्र पर सभी 11 सदस्य देशों की सहमति और एकजुटता ने विश्व को बड़ा संदेश दिया है। अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने को आपसी व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल व क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स को आसान बनाने की व्यवस्था को मंजूरी दी गई।


