ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशफ्रांस में यलो वेस्ट प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में 179 घायल, 1700 गिरफ्तार

फ्रांस में यलो वेस्ट प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में 179 घायल, 1700 गिरफ्तार

फ्रांस में 'येलो वेस्ट प्रदर्शन के नये दौर के दौरान प्रदर्शनकारियों की दंगारोधी पुलिस से झड़प हो गयी और 1700 से अधिक लोग गिरफ्तार कर लिए गए। गृह मंत्रालय ने रविवार को यह खबर दी। बढ़ती महंगाई...

फ्रांस में यलो वेस्ट प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में 179 घायल, 1700 गिरफ्तार
एजेंसी,पेरिस।Sun, 09 Dec 2018 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस में 'येलो वेस्ट प्रदर्शन के नये दौर के दौरान प्रदर्शनकारियों की दंगारोधी पुलिस से झड़प हो गयी और 1700 से अधिक लोग गिरफ्तार कर लिए गए। गृह मंत्रालय ने रविवार को यह खबर दी।

बढ़ती महंगाई और आम तौर पर राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन के चौथे सप्ताहांत को मार्सिले, बोर्डोक्स और टौलाउज समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। गृह मंत्रालय के अनुसार 1723 लोग पकड़े गये।

पेरिस में पुलिस ने बताया कि उसने शनिवार को 1082 लोगों को गिरफ्तार किया जो पिछले दौर के दौरान गिरफ्तार 412 लोगों से काफी अधिक है। गृह मंत्रालय के अनुसार शनिवार को प्रदर्शन में करीब 136,000 लोगों ने हिस्सा लिया। एक दिसंबर को भी प्रदर्शन में करीब इतने लोग पहुंचे थे।

पेरिस में प्रदर्शन बड़ा हिंसक रहा। प्रदर्शनकारियों ने कारों और अवरोधकों में आग लगा दी तथा शीशे तोड़ दिये। शहर प्रशासन के अनुसार येलो वेस्ट ने अब एक दिसंबर की तुलना में बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया ।

इन प्रदर्शनों के केंद्र में राष्ट्रपति हैं और संभावना है कि वह आने वाले कुछ दिनों में प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर सकते हैं । प्रदर्शनकारी '' मैक्रों इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे ।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान रूसी साठगांठ से फिर इनकार किया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें