ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: दिखती थी सबसे बड़ी तोंद, ऑपरेशन में निकला 34Kg का ट्यूमर

OMG: दिखती थी सबसे बड़ी तोंद, ऑपरेशन में निकला 34Kg का ट्यूमर

अमेरिका के हेक्टर हर्नांडेज नाम के शख्स का पेट दिनोंदिन बढ़ता जा रहा था। स्‍थानीय लोग उसे सबसे बड़ी तोंद वाला आदमी मान रहे थे। लेकिन हर्नांडेज को समझ नहीं आ रहा था ऐसा क्यों हो रहा है। उनका मानना...

OMG: दिखती थी सबसे बड़ी तोंद, ऑपरेशन में निकला 34Kg का ट्यूमर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 30 Nov 2018 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के हेक्टर हर्नांडेज नाम के शख्स का पेट दिनोंदिन बढ़ता जा रहा था। स्‍थानीय लोग उसे सबसे बड़ी तोंद वाला आदमी मान रहे थे। लेकिन हर्नांडेज को समझ नहीं आ रहा था ऐसा क्यों हो रहा है। उनका मानना था कि हो सकता है कि यह शरीर में बन रही ज्यादा चर्बी का असर हो, क्योंकि वह हमेशा से ही हट्टा कट्टा दिखने वाला आदमी रहा है। हेक्टर कैलिफोर्निया के डाउनी में रहते हैं।

लेकिन यही पेट एक दिन जब हर्नांडेट के लिए परेशानी का सबब बनने लगा तो उसने डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने चेकअप किया तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि यह तोंद नहीं बल्कि पेट में मौजूद 77 पाउंड यानी करीब 35 किलो वजनी ट्यूमर। इस चेकअप के बाद भी शख्स हर्नांडेज ने पाया कि उनका पेट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उसका ऑपरेशन कर ट्यूमर  करीब 35 किलो का ट्यूमर निकाला।

ऑपरेशन से ठीक होने के बाद हर्नांडेज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह जब भी कहीं किसी काम के लिए जाते तो लोग उनकी ओर घूरने लगते थे। कुछ लोग तो यह तक कहते थे कि यह ज्यादा बीयर पीने के कारण है।

एक दिन तो एक शख्‍स उसे सलाह देने के लिए उसके कार्यालय तक पहुंच गया कि उसे ज्यादा बियर नहीं पीना चाहिए और खाने में भी कुछ कमी करना चाहिए। दिन बीतते जा रहे थे और उसका पेट बढ़ता जा रहा था। और अब हालत ऐसी हो गई थी कि वह झुक कर अपने जूतों के लेस तक नहीं बांध पाते थे। कई बार तो वह बड़ा जैकेट पहनते थे ताकि उनका पेट किसी को दिखाई न दे, लेकिन फिर भी वह बाहर को निकलने लगता था।

एक बार वह लोगों की सलाह मानकर चिकनाई वाला खाना और अनाज भी बंद कर दिया था। वह सिर्फ फल -फूल पर ही निर्भर रहने लगे थे। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ तो वह डॉक्टर के पास गए और चेकअप कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रेयर किस्म का कैंसर हुआ है। यह कैंसर फैट सेल्स में होता है और धीरे-धीरे ट्यूमर का रूप ले लेता है।

यह ट्यूमर आमतौर पर लोगों में 20 से 30 पाउंड का होता है लेकिन हेक्टर हर्नांडेज का केस अब तक का सबसे अलग केस था क्योंकि उनका ट्यूमर 77 पाउंड्स यानी करीब 35 किलो का था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें