ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश'चाचा पीएम थे हमारे..' इमरान खान का भतीजा गिरफ्तार; हिंसा का आरोप

'चाचा पीएम थे हमारे..' इमरान खान का भतीजा गिरफ्तार; हिंसा का आरोप

एक चेकपोस्ट पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और विरोध करने के लिए हसन नियाजी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि हसन नियाजी को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।

'चाचा पीएम थे हमारे..' इमरान खान का भतीजा गिरफ्तार; हिंसा का आरोप
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कानूनी मामलों पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के भतीजे और हसन नियाजी को सोमवार को इस्लामाबाद में एक आतंकवाद-रोधी अदालत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक चेकपोस्ट पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और विरोध करने के लिए हसन नियाजी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि हसन नियाजी को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।

नियाजी की गिरफ्तारी अदालत में उनकी उपस्थिति के बाद हुई, जहां इस्लामाबाद के रमना पुलिस स्टेशन में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई हो रही थी। पीटीआई नेता की रिहाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में एक याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने हसन नियाजी को एक मामले में जमानत मिलने के बाद न्यायिक परिसर के परिसर से उनको अगला कर लिया।

क्या हुआ था

पीटीआई कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए थे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने न्यायिक परिसर के बाहर पुलिस की 10 मोटरसाइकिलों में भी आग लगा दी और एक पुलिस अधिकारी की कार को पलट दिया।

पीटीआई का दावा - हसन नियाजी को किया गया अगवा 

इस बीच, पीटीआई का दावा है कि कानूनी मामलों पर इमरान खान के खास आदमी को पुलिस की तरफ से अगवा कर लिया गया। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जमानत हासिल करने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। पार्टी ने ट्वीट किया, "यह पुलिस की बर्बरता का चरम है। हसन नियाजी, एक वकील हैं जिसकी जमानत अदालत ने हाल ही में मंजूर की थी उनका उनको अगवा कर लिया गया है।"
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें