खेल : दुलानी का शतक, श्रीलंकाई महिला टीम ने पाक को हराया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दुलानी का शतक, श्रीलंकाई महिला टीम ने पाक को हराया दांबुला। इमेशा दुलानी (नाबाद

दुलानी का शतक, श्रीलंकाई महिला टीम ने पाक को हराया दांबुला। इमेशा दुलानी (नाबाद 101) की शानदार शतकीय पारी से श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह गेंदें रहते छह विकेट से शिकस्त दे दी। इसके साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टॉस हारकर पाक महिला टीम ने शवाल जुल्फिकार (61) और कप्तान मुनीबा अली (42) की पारियों से 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। फिर 19 ओवरों में चार विकेट पर 177 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इमेशा दुलानी और कप्तान चामरी अटापट्टू (39) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 78 रन की मैच विजयी साझेदारी निभाई।
दूसरा मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।


