लिंडाउ नोबेल लारिएट मीटिंग में डॉ. रितु ने साझा किए विचार
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर की पूर्व छात्रा डॉ. रितु गुप्ता ने जर्मनी में 75वीं लिंडाउ नोबेल लारिएट मीटिंग-2026 में युवा वैज्ञानिक के रूप में भाग लिया। वे नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी आफ ट्वेंटे में पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता हैं। डॉ. गुप्ता ने सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ अपने विचार साझा किए।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी की पूर्व छात्रा डॉ. रितु गुप्ता ने जर्मनी में आयोजित 75वीं प्रतिष्ठित लिंडाउ नोबेल लारिएट मीटिंग-2026 में युवा वैज्ञानिक के रूप में हिस्सा लिया। इन दिनों नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी आफ ट्वेंटे में पोस्टडाक्टरल शोधकर्ता डॉ. गुप्ता ने इस वैश्विक मंच पर नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर डॉ. प्रकाश चंद्र मंडल ने बताया कि कानपुर की मूल निवासी डॉ. गुप्ता ने उनके निर्देशन में अपनी पीएचडी पूरी की है। सम्मेलन में उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ विज्ञान शोध, नवाचार पर अपने विचार साझा किए हैं।


