होर्मुज संकट से दुनिया में गहराया तेल संकट
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बताया कि इस साल दुनिया भर में तेल की आपूर्ति में हर दिन 43 लाख बैरल (लगभग 4%) की कमी आएगी। इसका कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव हैं। जुलाई में अनुमानित 37 लाख बैरल की कमी के मुकाबले अब यह बढ़कर 43 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को अपनी मासिक तेज बाजार रिपोर्ट में कहा कि इस साल दुनिया भर में तेल की आपूर्ति में हर दिन 43 लाख बैरल (लगभग 4%) की कमी आएगी। इसका कारण मध्य पूर्व में फिर से शुरू हुए तनाव के कारण दुनिया तेल बाजार में और ज्यादा कमी का सामना करेगी। आईईए ने जुलाई की रिपोर्ट में इस साल तेल आपूर्ति में 37 लाख बैरल प्रतिदिन की कमी का अनुमान लगाया था। अब यह अनुमान बढ़ाकर 43 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया। इसके साथ इस साल दुनिया में कुल तेल आपूर्ति का अनुमान घटकर 10.202 करोड़ बैरल प्रतिदिन रह गया।
यह इस साल के लिए अब तक का सबसे कम अनुमान है। जुलाई में मध्य पूर्व का तेल उत्पादन युद्ध से पहले के स्तर से 83 लाख बैरल प्रतिदिन कम रहा।


