ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअब नहीं पिघलेगी आपकी आइसक्रीम, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली है रेसिपी

अब नहीं पिघलेगी आपकी आइसक्रीम, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली है रेसिपी

वैज्ञानिकों ने एक नई रेसिपी ढूंढ निकाली है जिससे कि आपकी आइसक्रीम जल्द नहीं पिघलेगी। यहां तक कि इससे आपकी आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी और टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। बताया गया है कि यह रेसिपी...

अब नहीं पिघलेगी आपकी आइसक्रीम, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली है रेसिपी
एजेंसीWed, 28 Mar 2018 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने एक नई रेसिपी ढूंढ निकाली है जिससे कि आपकी आइसक्रीम जल्द नहीं पिघलेगी। यहां तक कि इससे आपकी आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी और टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। बताया गया है कि यह रेसिपी बनाने में केले के छिलकों का उपयोग होगा। केले के छिलके में छोटे-छोटे फाइबर पाए जाते हैं जिन्हें सेल्यूलोस के नाम से जाना जाता है। जो आइसक्रीम को टेस्टी, क्रीमी और कुछ देर तक पिघलने नहीं देता।

यह नेचुरल फाइबर मनुष्य के बालों से भी पतले होते है। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ गुल्फ के शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे आइसक्रीम का स्वाद तो बढ़ जाएगा साथ ही ये हेल्दी भी होगा। बताया कि इससे क्रीम गाढ़ी भी हो जाएगी जिससे इसे पिघलने में समय लगेगा।      

इससे पहले भी कई तरहल के चीजें ढूंढी गई जिससे कि आइसक्रीम को पिघलने में समय लगे। 2017 में चीन ने स्ट्रोबेरी में पाए जाने वाले एक पोलीफेनौल कंपाउड से ऐसा रेसिपी निकाली थी। वहीं जापानी वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक रेसिपी बनाई थी जिसमें 28 डिग्री पर भी आइसक्रीम नहीं पिघलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें