सऊदी अरब : पहली बार महिलाओं ने थामा स्टेयरिंग, कहा अब किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं
सऊदी अरब में आज का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक है। अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन गया है। रविवार से यहां की सड़कों पर महिलाएं कार दौड़ाते हुए नजर...
सऊदी अरब में आज का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक है। अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन गया है। रविवार से यहां की सड़कों पर महिलाएं कार दौड़ाते हुए नजर आई।
पति और बच्चों स्टोर तक ड्राइव करते हुए ले जाती तहानी अल-दोसमानी का कहना है कि अब मुझे किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं, मैं घर की चीजें लाना, बच्चों को स्कूल ले जाना सभी कुछ खेद कर सकती हूं।
ताहलिया स्ट्रीट पर गाड़ूी चलाती दिखी हेस्साह-अल-अजाजी का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हो सका, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि उनके पास यूएस का ड्राइविंग लाइसेंस था। अब उन्होंने साउदी का लाइसेंस मिल गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त लोगों ने उनको सराहा वहीं कुछ लोगों ने उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
सन् 1990 में जब पहली बार ड्राइविंग कैंपेन चला था तो रियाद में कुछ महिलाओं ने कार चलाई थी। जिसके बाद इन महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया गया था साथ ही जेल भी जाना पड़ा था। वहीं एक साल तक इनके विदेश यात्रा पर भी बैन लग गया था।
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हटाया प्रतिबंध
सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके।
सऊदी अरब:28 साल के संघर्ष की जीत, आज से महिलाएं चला सकेंगी गाड़ियां