ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशयहां जल्लाद बनने के लिए 100 लोगों ने दी अर्जी

यहां जल्लाद बनने के लिए 100 लोगों ने दी अर्जी

श्रीलंका में जल्लाद के महज दो पदों पर नियुक्ति के लिए 100 आवेदन आए हैं। आवेदकों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।  श्रीलंका मादक पदार्थों के तस्करों को जल्द से जल्द फांसी देना चाहता है।...

यहां जल्लाद बनने के लिए 100 लोगों ने दी अर्जी
कोलंबो, एजेंसीFri, 01 Mar 2019 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका में जल्लाद के महज दो पदों पर नियुक्ति के लिए 100 आवेदन आए हैं। आवेदकों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।  श्रीलंका मादक पदार्थों के तस्करों को जल्द से जल्द फांसी देना चाहता है। न्याय और कारागार सुधार मंत्रालय ने घोषणा की है कि सुरक्षा संबंधी कारणों से जल्लाद के पद पर नियुक्ति के लिए चुने गए लोगों के नाम और साक्षात्कार की तारीख की घोषणा नहीं की जाएगी। 

मंत्रालय ने बताया कि एक अमेरिकी नागरिक ने भी आवेदन दिया है। आवदेन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी थी। गौरतलब है कि श्रीलंका में फांसी देना कानूनन वैध है। लेकिन 1976 से अब तक देश में किसी को फांसी नहीं दी गई है। 

द्वीपीय देश में फिलहाल कोई स्थायी जल्लाद नहीं है। पिछले जल्लाद ने पांच साल पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने फरवरी की शुरुआत में घोषणा की थी वह अगले दो महीने के भीतर मादक पदार्थों के दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। न्याय मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 48 लोगों को फांसी की सजा दी गई थी। इनमें से 30 ने आगे अपील की है। इसलिए अब अन्य 18 दोषियों को फांसी दी जानी है।

पिछला जल्लाद फांसी का तख्ता देखकर ही सदमे में चला गया था। उसने 2014 में इस्तीफा दे दिया था। एक अन्य को पिछले साल रखा गया लेकिन वह कभी नौकरी पर नहीं आया। श्रीलंका में वर्ष 2004 से बलात्कार, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्या जैसे बड़े अपराध के मामलों में केवल आजीवन कारावास तक की सजा ही दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें