ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमानव तस्करी के आरोप में भारतीय को 5 साल की सजा, 400 विदेशियों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाया

मानव तस्करी के आरोप में भारतीय को 5 साल की सजा, 400 विदेशियों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाया

अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को विदेशी नागरिकों की तस्करी करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। इन नागरिकों में भारतीय भी शामिल हैं। न्याय विभाग ने एक बयान में बताया कि यादविंदर सिंह संधू...

मानव तस्करी के आरोप में भारतीय को 5 साल की सजा, 400 विदेशियों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाया
एजेंसी,वॉशिंगटनWed, 24 Apr 2019 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को विदेशी नागरिकों की तस्करी करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। इन नागरिकों में भारतीय भी शामिल हैं। न्याय विभाग ने एक बयान में बताया कि यादविंदर सिंह संधू ने इस साल अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा था कि उसने 2013 से 2015 के बीच खुद करीब 400 विदेशियों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाने में मदद की थी।

उसने कहा कि मानव तस्करी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोगों की जान खतरे में पड़ी। संधू इस काम के लिए यादविंदर सिंह भाम्बा, भूपिंदर कुमार, राजिंदर सिंह, रॉबर्ट हॉवर्ड स्कॉट और एटकिन्स लॉसन हॉवर्ड आदि जैसे अपने कई नाम बताता था।

संधू ने स्वीकार किया कि 2013 से डोमिनिकन रिपब्लिक, हैती, प्यूर्टो रिको, भारत और अन्य जगहों से मानव तस्करी की साजिश रचने में उसकी मुख्य भूमिका थी। उसने कैरिबियाई क्षेत्र से बाहर काम करने वाले सह-षड्यंत्रकारियों को निर्देश भी जारी किए।

लोगों ने भारत से अमेरिका ले जाए जाने के लिए 30,000 से 85,000 डॉलर तक का भुगतान किया था। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि 2013 से 2016 तक मानव तस्करी से हो रही कमाई ही आरोप की आय का मुख्य स्रोत था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें