विदेश--- पीओके में बुजुर्ग नेता को जेल में यातना, मानवाधिकार परिषद ने जताई चिंता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- तुरंत जांच कराने और मेडिकल मदद देने की मांग मुजफ्फराबाद, एजेंसी। पाकिस्तान

विदेश--- पीओके में बुजुर्ग नेता को जेल में यातना, मानवाधिकार परिषद ने जताई चिंता

- तुरंत जांच कराने और मेडिकल मदद देने की मांग मुजफ्फराबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मानवाधिकार परिषद ने 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यापारी नेता राजा हनीफ की गिरफ्तारी और हिरासत में यातना पर गहरी चिंता जताई है। एक्स पर एक पोस्ट में परिषद ने कहा कि हनीफ को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। परिषद ने कहा कि चश्मदीदों ने पुलिस की बर्बरता और दुर्व्यवहार के बारे में जो बताया है उसकी तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए。

हिरासत में यातना

परिषद ने यह भी कहा कि हिरासत में किसी भी व्यक्ति को यातना देना मौलिक मानवाधिकारों और कानून के शासन का गंभीर उल्लंघन है। यह भी मांग की गई है कि हनीफ की सुरक्षा और मेडिकल जांच तुरंत दी जाए। इस दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

बातचीत शुरू करने की अपील

पीओके में मौजूदा हालात पर अपना रुख दोहराते हुए मानवाधिकार परिषद ने कहा कि वह इस बात पर अटल है कि इसका स्थायी समाधान ताकत के इस्तेमाल, टकराव या तनाव बढ़ाने में नहीं है। इसके बजाय अर्थपूर्ण बातचीत और शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। परिषद ने मांग की है कि सभी संबंधित पक्ष तुरंत बातचीत की मेज पर आएं।

सामान्य प्रश्न

✦राजा हनीफ को कब गिरफ्तार किया गया था?−
राजा हनीफ को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़विदेश--- पीओके में बुजुर्ग नेता को जेल में यातना, मानवाधिकार परिषद ने जताई चिंता