ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशएक दूसरे के करीब आ रहे हैं न्यूजीलैंड के दो द्वीप, जानें क्या है वजह

एक दूसरे के करीब आ रहे हैं न्यूजीलैंड के दो द्वीप, जानें क्या है वजह

वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूजीलैंड में दो साल पहले आए भीषण भूकंप के बाद दो मुख्य द्वीप एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और उनमें से एक शहर डूब भी रहा है।         ...

एक दूसरे के करीब आ रहे हैं न्यूजीलैंड के दो द्वीप, जानें क्या है वजह
एएफपी,वेलिंग्टनSat, 24 Nov 2018 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूजीलैंड में दो साल पहले आए भीषण भूकंप के बाद दो मुख्य द्वीप एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और उनमें से एक शहर डूब भी रहा है। 
          
उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों के बीच की दूरी बेहद मामूली 35 सेमी रह गई है जबकि दक्षिणी द्वीप का शहर नेल्सन 20 मिलीमीटर नीचे धंस गया है। 

देश में 14 नवंबर, 2016 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद दोनों द्वीप कई मीटर नजदीक आ गए थे। 

सरकार के जियोसाइंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन जीएनएस साइंस के जियोलॉजिस्ट रॉब लैंगराइड ने कहा कि 2016 का भूकंप विश्व का सबसे उलझन भरा भूकंप था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें