विदेश ::: सऊदी अरब ने 24 घंटे में यमन पर 54 हवाई हमले किए : हूती
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने पिछले 24 घंटे में यमन पर 54 हवाई हमले किए हैं। उनके सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी वायुसेना के एफ-15 और टाइफून विमानों ने ताइज, लहज, अल-जौफ, मारिब और होदेइदा क्षेत्रों को निशाना बनाया है।

सना, एजेंसी। हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि सऊदी अरब ने पिछले 24 घंटे में यमन पर 54 हवाई हमले किए हैं। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब ईरान समर्थित हूती लाल सागर के तट पर तेजी से बढ़त बना रहे हैं। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब की वायुसेना ने पिछले 24 घंटे में एफ-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों से 54 हवाई हमले किए। उन्होंने दावा किया कि ये विमान सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों से उड़ान भरकर आए थे। सरी के अनुसार इन हमलों में ताइज, लहज, अल-जौफ, मारिब और होदेइदा इलाकों को निशाना बनाया गया।


