लाल सागर के मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक,,,, विदेश ::: सऊदी ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा

 लाल सागर के मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा

दुबई, एजेंसी। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को बाब अल-मंदेब के बीच स्थित मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने रणनीतिक जलमार्ग वाले इस पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण की अपनी कोशिश पूरी कर ली है। स्थानीय governmental अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी बलों के गुरुवार को द्वीप से हटने के बाद हथियारों से लैस हूती लड़ाकों को लेकर नौकाएं मायून द्वीप पहुंचीं। मायून को पेरिम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है और यह जलडमरूमध्य को अलग-अलग समुद्री मार्गों में बांटता है। अधिकारी ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब क्षेत्र और जलडमरूमध्य के बीच स्थित मायून द्वीप पर कब्जा पूरा कर लिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हथियारबंद लड़ाके बाब अल-मंदेब के तट पर तैनात हो रहे हैं और सैन्य वाहनों से इलाके में घूम रहे हैं। स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि मायून पर हूती लड़ाकों की संख्या अभी ज्यादा नहीं है। उनके मुताबिक हूती संभवत: बाब अल-मंदेब पर नजर रखने वाली पहाड़ियों पर अपने लड़ाकों को तैनात करेंगे.

सऊदी के अलावा किसी का पोत नहीं रोकेंगे

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि सऊदी समर्थित सेनाओं ने बाब अल-मंदेब के बीच स्थित पेरिम द्वीप पर से कंट्रोल खो दिया है। अब उनका 5,400 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा हो गया है। हूती प्रवक्ता ने कहा कि इस स्ट्रेट से सऊदी अरब को छोड़, बाकी सभी देशों के पोतों के गुजरने की इजाजत है।

चार रणनीतिक द्वीप

बाब अल-मंदेब जलमार्ग में चार रणनीतिक द्वीप शामिल हैं, जिनमें जुकर, मायून और दो हनीश द्वीप शामिल है। हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को जुकर द्वीप पर भी कब्जा कर लिया था। सरकारी सैन्य सूत्रों ने बताया कि हूती लड़कों ने हनीश द्वीपों पर सरकारी सैनिकों को घेर लिया है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें अपने 2,000 से अधिक सैनिकों की मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि विद्रोहियों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

सऊदी ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा पर बम बरसाए

काहिरा, एजेंसी। सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई हमले किए। ईरान समर्थित हूती प्रसारक की खबर में यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले हूती विद्रोही लाल सागर में एक प्रमुख बंदरगाह शहर में दाखिल होने के बाद सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के करीब पहुंच गए थे। हूती विद्रोहियों के आगे बढ़ने से होर्मुज के एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बाब अल मंदेब पर वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही को लेकर खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले, दिन में ईरान सरकार ने यमन में सऊदी अरब की नाकाबंदी खत्म करने की अपील की और अपने सहयोगी हूती विद्रोहियों का पुरजोर समर्थन किया था। हूती विद्रोहियों के बंदरगाह के करीब पहुंचने के बाद अपने पहले बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच वार्ता की भी अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हूती विद्रोहियों ने किस द्वीप पर कब्जा किया है?−
हूती विद्रोहियों ने मायून द्वीप पर कब्जा किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़लाल सागर के मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा