हूती विद्रोहियों के हमले में बांग्लादेशी नागरिक की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ढाका, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत अल-खुरैस में हूती विद्रोहियों के हमले में एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सोजिब हुसैन की मौत हो गई। मंत्रालय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और ऐसे हमलों की निंदा की।

ढाका, एजेंसी। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में अल-खुरैस स्थित सऊदी अरामको के एक केंद्र पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद सोजिब हुसैन के रूप में हुई है और वह बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले का रहने वाला था। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए ऐसे हमलों की कड़ी निंदा की और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

