Hindi Newsविदेश न्यूज़Hindi is the fourth most spoken language in New Zealand syas envoy Jonna Kempres
न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

संक्षेप:

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत व न्यूजीलैंड के लोगों के बीच संपर्क पर जोर देते हुए न्यूजीलैंड की दूत जोना केंपर्स ने गुरुवार को कहा कि उनके देश में हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।...

Dec 08, 2017 06:36 am ISTएजेंसी वेलिंगटन
share Share
Follow Us on

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत व न्यूजीलैंड के लोगों के बीच संपर्क पर जोर देते हुए न्यूजीलैंड की दूत जोना केंपर्स ने गुरुवार को कहा कि उनके देश में हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हम दोनों सामान्य मूल्य साझा करते हैं जैसे राष्ट्रमंडल विरासत और लोकतंत्र। साथ में एक भाषा भी जैसे अंग्रेजी और अब हिन्दी भी। जोना ने कहा कि दरअसल, हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा, 'हमारे यहां भारतीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तकरीबन 1,85000 लोग हैं जो न्यूजीलैंड में रह रहे हैं। वे हमारे देश की विकास गाथा में योगदान दे रहे हैं। न्यूजीलैंड-इंडिया सस्टेंबिलिटी चैलेंज-2017 कार्यक्रम के इतर उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड जाने वाले सैलानियों की संख्या 58000 थी, जबकि इसी अवधि में न्यूजीलैंड से 66,000 पर्यटक भारत आए।'

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।