ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजापान में भारी बर्फबारी: रातभर ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग

जापान में भारी बर्फबारी: रातभर ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग

जापान में भारी बर्फबारी के चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढक गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका:...

जापान में भारी बर्फबारी: रातभर ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग
एजेंसी,टोक्योFri, 12 Jan 2018 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान में भारी बर्फबारी के चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढक गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका: भारतीय मूल के कैदी की मौत की सजा पर लग सकती है रोक

जेआर ईस्ट रेलवे कंपनी की निगाता शाखा के प्रवक्ता शिनिची सेकी ने बताया कि, गुरुवार शाम करीब 15 घंटे तक ट्रेन को रोक के रखा गया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।

सेकी ने बताया कि, चार डिब्बों वाली यह ट्रेन गुरुवार को एक घंटे से ज्यादा की देरी से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भारी बर्फ के बीच निगाता शहर से रवाना हुई। बर्फ जमा होने के कारण ट्रेन के पहिये मुड़ नहीं पा रहे थे, जिससे वह स्टेशन से पहले ही करीब 7 बजे एक रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गई। सेकी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

ट्रंप बोले: किम जोंग उन के साथ मेरे संबंध हो सकते हैं बेहतर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें