ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसोशल मीडिया का खुमार: YOUTUBE में फेमस होने के लिए गर्लफ्रेंड को मारी गोली

सोशल मीडिया का खुमार: YOUTUBE में फेमस होने के लिए गर्लफ्रेंड को मारी गोली

यूट्यूब में स्टार बनने की चाहत में एक शख्स ने कैमरे के सामने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली प्रेमिका के सीने में रखी किताब को पार करती हुई उसके सीने में धंस गई और उसकी मौत हो गई। लड़की की उम्र...

सोशल मीडिया का खुमार: YOUTUBE में फेमस होने के लिए गर्लफ्रेंड को मारी गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 01 Jul 2017 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

यूट्यूब में स्टार बनने की चाहत में एक शख्स ने कैमरे के सामने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली प्रेमिका के सीने में रखी किताब को पार करती हुई उसके सीने में धंस गई और उसकी मौत हो गई।

लड़की की उम्र 19 साल की बताई जा रही है। घटना अमेरिका के एक शहर की है। बताया जा रहा है कि  दोनों प्रेमी-प्रेमिका स्टंट का वीडियो बनाकर यूट्यूब में डालना चाहते थे कि ताकि वे फेमस हो जाएं।

घटना से एक दिन पहले दोनों ने इसका अभ्यास भी किया। लेकिन इस दिन लड़की के सीने में जो किताब रखी थी उसे गोली पार नहीं कर पाई थी। इसी उत्साह मे उन्होंने दूसरे दिन अपने घर के बाहर वीडियो शूट करने लगे। लड़के ने गोली चलाई तो वह किताब को  पार करते हुए सीधे लड़की के सीने में धंस गई। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच में पता लगाया है कि लड़की पहले इस काम के लिए तैयार नहीं थी लेकिन उसके प्रेमी ने उसे जोर देकर तैयार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें