ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशआबादी बढ़ाने के लिए यहां चार बच्चे वाली मांओं का कर्ज किया जा रहा माफ

आबादी बढ़ाने के लिए यहां चार बच्चे वाली मांओं का कर्ज किया जा रहा माफ

घटती आबादी से चिंतित हंगरी सरकार ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए कई अनोखी घोषणाएं की हैं। इनके तहत देश में चार या उससे अधिक बच्चे वाली मांओं के सभी तरह के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। ऐसी महिलाओं को ताउम्र...

आबादी बढ़ाने के लिए यहां चार बच्चे वाली मांओं का कर्ज किया जा रहा माफ
एजेंसियां,बुडापेस्ट |Mon, 11 Feb 2019 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

घटती आबादी से चिंतित हंगरी सरकार ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए कई अनोखी घोषणाएं की हैं। इनके तहत देश में चार या उससे अधिक बच्चे वाली मांओं के सभी तरह के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। ऐसी महिलाओं को ताउम्र आयकर भरने से भी छूट दे दी गई है। घर और सात सीट वाले वाहनों की खरीद पर उन्हें सब्सिडी देने की भी व्यवस्था की गई है। 

ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा : रविवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने यह भी कहा कि सरकार चार बच्चे पैदा करने की प्रतिबद्धता जताने वाले युवा जोड़ों को 1 करोड़ फोरिंट (लगभग 25 लाख रुपये) के ब्याज मुक्त कर की पेशकश करेगी। हालांकि किसी वजह से जोड़ों के तीन बच्चे से ज्यादा नहीं होते तो यह ऋण खुद बखुद रद्द हो जाएगा। यही नहीं, जोड़ों को तय दर पर ब्याज भी अदा करना पड़ेगा।

घर खरीदना आसान होगा : चार या उससे अधिक बच्चे पैदा करने वाले दंपति को घर या जमीन खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी। सात सीट वाले वाहन की खरीदारी पर भी उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। हंगरी सरकार कामकाजी जोड़ों के लिए बच्चों का पालन-पोषण आसान बनाने को 21 हजार नई नर्सरी भी खोलेगी। जच्चा-बच्चा की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने को 2.5 अरब डॉलर (लगभग 175 अरब रुपये) खर्च किए जाएंगे।

-पश्चिम के लिए यूरोप में घटती आबादी का हल ‘आव्रजन’ था। उन्हें लगता था कि हर एक बच्चा कम पैदा होने पर बाहर से एक बच्चा आ जाएगा तो स्थिति ठीक हो जाएगी। हंगरी के लोग दूसरी तरह से सोचते हैं। उन्हें बाहरी नहीं, हंगरी मूल के बच्चे चाहिए।  -विक्टर ऑर्बन, प्रधानमंत्री हंगरी

-ऐसी महिलाओं को ताउम्र आयकर भी नहीं भरना होगा
-घर, सात सीट वाले वाहन खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी
-21 हजार नर्सरी बच्चों की देखभाल के लिए खोली जाएंगी 

इसलिए पड़ी जरूरत

-32 हजार प्रति वर्ष की दर से घट रही हंगरी की आबादी
-1.45 के करीब है देश में महिलाओं का मौजूदा प्रजनन दर
-1.58 आंकी गई है यूरोप में महिलाओं का औसत प्रजनन दर

कोई घटाने तो कोई बढ़ाने को जूझ रहा

-7.24 बच्चा प्रति महिला सर्वाधिक प्रजनन दर नाइजर में
-0.83 बच्चा प्रति महिला न्यूनतम प्रजनन दर सिंगापुर में है
-2.33 बच्चा प्रति महिला 2016 में भारत में थी प्रजनन दर

जनसंख्या बढ़ाने के उपाय

-जापान : कई प्रांतों में हर बच्चे के जन्म पर 1.8 लाख येन (लगभग 1.16 लाख रुपये) मिलते हैं, चौथे बच्चे पर यह राशि 11 लाख रुपये के करीब हो जाती है
-तुर्की : पहले बच्चे के जन्म पर सोने का सिक्का मिलता है, चार माह के मातृत्व अवकाश के साथ बच्चे के पांच साल का होने तक घर से काम करने की सुविधा
-सिंगापुर : दो बच्चों के जन्म पर ‘चाइल्ड बोनस’, तीसरा बच्चा पैदा होने पर टैक्स में छूट, बच्चे के लिए की जाने वाली बचत में सरकार बराबर योगदान करती है

अब तक के रिकॉर्ड में सबसे गर्म दशक का सामना कर सकती है धरती

PAKISTAN: इमरान खान सरकार में देश जूझ रहा नई मुसीबत से, जानें क्या है मामला

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें