ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअमेरिका के साथ गतिरोध मुद्दे पर विश्व ने ईरान की प्रशंसा की है: हसन रूहानी

अमेरिका के साथ गतिरोध मुद्दे पर विश्व ने ईरान की प्रशंसा की है: हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि वॉशिंगटन के साथ गतिरोध के मुद्दे पर विश्व ने तेहरान की ''प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका है जो ऐतिहासिक परमाणु समझौते से पीछे हटा,...

अमेरिका के साथ गतिरोध मुद्दे पर विश्व ने ईरान की प्रशंसा की है: हसन रूहानी
एजेंसी,तेहरानTue, 18 Jun 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि वॉशिंगटन के साथ गतिरोध के मुद्दे पर विश्व ने तेहरान की ''प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका है जो ऐतिहासिक परमाणु समझौते से पीछे हटा, जबकि ईरान समझौते का लगातार सम्मान कर रहा था। रूहानी ने सरकारी टेलीविजन पर सीधे प्रसारण में अपने संबोधन में कहा, ''आज अमेरिका के साथ हमारा गतिरोध चल रहा है और इस स्थिति में विश्व में कोई भी ऐसा नहीं है जिसने ईरान की प्रशंसा न की हो।"

उन्होंने कहा, ''ईरान अपने हस्ताक्षर के प्रति वफादार रहा है, ईरान अंतरराष्ट्रीय समझौतों के प्रति वफादार रहा है, और हमारे खिलाफ आज जो खड़ा है, यह वह देश है जिसने सभी करार, समझौतों और अंतरराष्ट्रीय संधियों को तोड़ा है।" अमेरिका ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से पिछले साल अलग हो गया था और तेहरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए थे। यहां तक कि अमेरिका के सहयोगियों ने कहा था कि ईरान ने समझौते की शर्तों का पालन किया है।

ईरान और अमेरिका के बीच तभी से तनाव है। बाद के घटनाक्रमों में अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी मजबूत की है और तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है तथा ओमान की खाड़ी में पिछले सप्ताह तेल टैंकरों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

रूहानी ने गत आठ मई को घोषणा की थी कि परमाणु समझौते से अमेरिका के एकतरफा हटने के बाद जवाबी कार्रवाई में वह अपने यूरेनियम भंडार और भारी जल से संबंधित कुछ प्रतिबंधों का पालन करना रोक देगा। ईरान ने धमकी दी है कि यदि समझौते के भागीदार अन्य देश-ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी तथा रूस अमेरिकी प्रतिबंधों को नाकाम करने में उसकी मदद नहीं करते तो वह अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं से और पीछे हट जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें