श्रीलंका में स्थापित होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के हर हर महादेव ट्रस्ट द्वारा श्रीलंका में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अध्यक्ष गौतम मिश्र अगस्त के अंत में श्रीलंका जाएंगे। यह अभियान शिवभक्तों को महादेव की आराधना का अवसर देगा और सनातन संस्कृति के वैश्विक विस्तार में मदद करेगा।

श्रीलंका में स्थापित होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंग

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हर हर महादेव ट्रस्ट श्रीलंका में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना करेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम मिश्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में वहां जाएंगे। उन्होंने बताया कि संत-महात्माओं और तपस्वियों का आशीर्वाद लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। कहा कि श्रीलंका में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना सनातन संस्कृति के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इसका उद्देश्य वहां रहने वाले शिवभक्तों को महादेव की आराधना का अवसर प्रदान करना है। श्रीलंका के बाद अन्य देशों में भी द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ, मां महात्रिपुरा सुंदरी और माता बाला त्रिपुरा सुंदरी से प्रार्थना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।