ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशहगिबिस तूफान ने जापान में मचाई तबाही, देशभर के 14 नदियों में आई बाढ़

हगिबिस तूफान ने जापान में मचाई तबाही, देशभर के 14 नदियों में आई बाढ़

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान 'हगिबिस' से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को हेलीकॉप्टरों,...

हगिबिस तूफान ने जापान में मचाई तबाही, देशभर के 14 नदियों में आई बाढ़
एपी।,तोक्यो। Mon, 14 Oct 2019 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान 'हगिबिस' से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को हेलीकॉप्टरों, नौकाओं तथा हजारों सैनिकों को लगाया गया है। एक दुखद घटना में बचाव अभियान के दौरान एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गई। तूफान हगिबिस ने शनिवार शाम को दक्षिणी तोक्यो में दस्तक दी और उसने मध्य तथा उत्तरी जापान में तबाही मचायी। हगिबिस रविवार को उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने कहा कि देशभर में 14 नदियों में बाढ़ आ गई।

Read Also: शी जिनपिंग बोले- चीन को विभाजित करने की कोशिश करने वालों को कुचल देंगे

जापान के 66,000 घरों में अब भी बत्ती गुल 
तोक्यो दमकल विभाग ने बताया कि 70 वर्ष की आयु की एक महिला फुकुशिमा के इवाकी शहर में बचाव हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय 40 मीटर की ऊंचाई से दुर्घटनावश जमीन पर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गई। सरकार की दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने रविवार देर रात कहा कि तूफान के कारण 14 लोगों की मौत हो गयी, 11 लापता हैं तथा 187 लोग घायल हो गए। उसने बताया कि 1,283 मकान जलमग्न हो गए और 517 मकान आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, जापानी मीडिया ने मृतकों की संख्या 33 बतायी तथा 19 लोग लापता बताए। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन ने रविवार देर रात बताया कि 66,000 से अधिक घरों में अब भी बत्ती गुल है।

Read Also: फ्रांस, जर्मनी ने तुर्की को हथियार देने पर लगाई रोक;  कुर्द लड़ाकों पर कर रहा है हमले

हाल के वर्षों का सबसे विध्वंसकारी तूफान
तोक्यो इलाके में सुबह कई ट्रेन सेवाएं बहाल की गई जबकि अन्यों को बाद में शुरू किया गया। तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए। कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया। तूफान रविवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों तक पहुंच गया और इसने आसपास के इलाकों में अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ दिए। सेना और दमकल विभाग के हेलीकॉप्टरों ने कई स्थानों पर लोगों को छतों और बालकनियों से बाहर निकाला। इवाकी सिटी, फुकुशिमा में अन्य जगहों पर नौका अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को बचाया गया। हाल के वर्षों में सबसे विध्वंसकारी तूफानों में से एक हगिबिस ने शनिवार रात को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप पर दस्तक दी। तूफान के आने से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें