ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबर्थडे पार्टी में घुसे दो अनजान, ताबड़तोड़ गोलियां चला 8 का कत्ल; 3 गंभीर

बर्थडे पार्टी में घुसे दो अनजान, ताबड़तोड़ गोलियां चला 8 का कत्ल; 3 गंभीर

दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में बर्थ डे पार्टी की दावत में उस वक्त मातम छा गया जब दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

बर्थडे पार्टी में घुसे दो अनजान, ताबड़तोड़ गोलियां चला 8 का कत्ल; 3 गंभीर
Gaurav Kalaएएफपी,जोहानिसबर्गMon, 30 Jan 2023 11:43 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में बर्थ डे पार्टी की दावत में उस वक्त मातम छा गया जब दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में तीन लोग घायल भी हुए हैं। बर्थडे पार्टी में गोलीबारी से मारे गए लोगों में वो भी शामिल है, जिसके जन्मदिन का जश्न चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले का मकसद अभी भी अज्ञात है, बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोलीकांड दक्षिण अफ्रीका के शहर गेकेबेरा में हुआ था। रविवार रात एक घर में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान पार्टी में 12 से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, "घर का मालिक अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था, तभी दो अज्ञात बंदूकधारियों ने यार्ड में प्रवेश किया और मेहमानों पर गोली चलानी शुरू कर दी।"

पुलिस ने कहा, "बंदूकधारियों ने मेहमानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बदमाशों ने मेहमानों पर बेतरतीब ढंग से गोली चलाई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अभी भी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों में घर का मालिक भी शामिल है।"

पुलिस ने कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है, जहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल जोहान्सबर्ग और पूर्वी शहर पीटरमैरिट्जबर्ग के अलग-अलग बार में लगभग दो दर्जन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें