गूगल मैप्स की नई तस्वीरों में दिखी गाजा की भारी तबाही
गूगल मैप्स के ताजा अपडेट में गाजा में तीन साल से चल रहे युद्ध के दौरान हुई भारी तबाही दिखाई गई है। वहां रहने वाले 23 लाख लोगों के सामने गंभीर मानवीय संकट है। तस्वीरों में बेत लाहिया और बेत हनून जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर तबाही और नष्ट हुई इमारतों की संख्या में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

गूगल मैप्स के ताजा अपडेट में गाजा में तीन साल से चल रहे युद्ध के दौरान हुई भारी तबाही दिखी है। साथ ही वहां रहने वाले 23 लाख लोगों के सामने गंभीर मानवीय संकट के हालात पैदा हो रखे हैं। ये तस्वीरें इस साल जून में ली गई थीं, जिन्हें गूगल मैप्स पर अपडेट किया गया है। इनमें लगभग एक साल पहले नाजुक युद्धविराम लागू होने के बाद भी घरों, दुकानों, धार्मिक स्थलों और दूसरी जरूरी सुविधाओं को और नुकसान पहुंचा।
गाजा में मानवीय संकट
तस्वीरों में समुद्र के किनारे बड़ी संख्या में तंबुओं के कैंप दिखाई दे रहे हैं। कई तंबू समुद्र से कुछ ही मीटर की दूरी पर लगाए गए हैं। गाजा का कभी व्यस्त रहने वाला मुख्य बंदरगाह अब बुरी तरह क्षतिग्रस्त और खाली दिखाई दे रहा है। वहां मछली पकड़ने वाली नावें भी नहीं हैं। बंदरगाह के आसपास भी लोगों ने अस्थायी घर बना लिए हैं। गाजा में जो तबाही दिखाई दे रही है, उसकी मुख्य वजह इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से चला आ रहा युद्ध है।
तबाही के दृश्य
झोपड़ियां, तंबू और अस्थायी घर दिख रहे हैं
गाजा शहर में जहां भी थोड़ी-बहुत खाली जगह बची है, वहां झोपड़ियां, तंबू और अस्थायी घर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उत्तरी गाजा के बेत लाहिया और बेत हनून जैसे शहरों में भी बड़े पैमाने पर तबाही दिखाई देती है। गाजा शहर के जबलिया और शुजाइया जैसे बड़े इलाकों को इजरायल की ओर से बार-बार सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ा। अब ये इलाके रहने लायक नहीं बचे हैं। गाजा के दक्षिणी हिस्से में जगह-जगह मलबे के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दे रहे हैं।
नष्ट हुई इमारतें

संयुक्त राष्ट्र का आकलन
रफाह शहर लगभग पूरी तरह मलबे में बदल चुका है और तल अल-सुल्तान इलाका लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है। संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी शरणार्थियों से जुड़ी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के अनुसार, गाजा में लाखों लोग विस्थापित लोग तंबुओं और अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। गाजा की करीब 82 प्रतिशत इमारतों यानी लगभग दो लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा। इनमें से करीब दो-तिहाई इमारतें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र के हालिया आकलन के अनुसार, अक्तूबर 2025 में युद्धविराम की घोषणा के बाद से गाजा में नष्ट हुई इमारतों की संख्या में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।