ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशग्रीस के पास गूगल अर्थ पर देखी गई अजीबोगरीब चीज, VIDEO देखकर सब हैं हैरान

ग्रीस के पास गूगल अर्थ पर देखी गई अजीबोगरीब चीज, VIDEO देखकर सब हैं हैरान

गूगल अर्थ पर ग्रीस के तट के पास एक अनजान चीज देखी गई, जिसे यूएसओ (अनआइडेंटिफाइड सबमर्ज्ड ऑब्जेक्ट) यानि अज्ञात डूबी हुई वस्तु कहा गया है। इसे ग्रीस के पास एजियन समुद्र में देखा गया है, जिसके बारे में...

ग्रीस के पास गूगल अर्थ पर देखी गई अजीबोगरीब चीज, VIDEO देखकर सब हैं हैरान
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Aug 2018 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गूगल अर्थ पर ग्रीस के तट के पास एक अनजान चीज देखी गई, जिसे यूएसओ (अनआइडेंटिफाइड सबमर्ज्ड ऑब्जेक्ट) यानि अज्ञात डूबी हुई वस्तु कहा गया है। इसे ग्रीस के पास एजियन समुद्र में देखा गया है, जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि ये चीज आखिर है क्या?

 

एक व्यक्ति ने अंग्रेजी वेबसाइट पर वीडियो अपलोड करके ये जानकारी दी। उसने लिखा कि ग्रीस के तट के पास एजियन समुद्र में यूएसओ देखा गया। गूगल अर्थ में 40°27'4.62" 22°51'39.78" कोओर्डिनेट्स पर आप इसे खुद देख सकते हैं। व्यक्ति ने आगे लिखा कि गूगल अर्थ पर इसकी लंबाई तकरीबन 220 फीट मापी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में डूबी हुई इस चीज की बनावट गोलाकार है और इसके मध्य में एक और छोटी सी गोलाकार आकृति है।

मेक्सिको में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 101 लोग थे सवार

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया

इंटरनेट पर इस चीज को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया है। एक व्यक्ति ने लिखा कि, यह ज्वालामुखी के फटने के बाद बनी कोई पहाड़ी लग रही है। दूसरी ओर किसी ने इसे पुराना लाइट हाउस बताया। वहीं यूएफओ इंवेस्टीगेशन मैनुअल के लेखक निगेल वॉटसन के मुताबिक ये डूबा हुआ कोई अंतरिक्ष यान हो सकता है। हालांकि इसके बारे में सटीक जानकारी वैज्ञानिकों के अध्ययन के बाद ही दी जा सकती है।

शोध में दावा ब्रिटिश मॉडल केली ब्रूक का फिगर है दुनिया में बेस्‍ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें