दुनिया भर से मिलीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर, राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के नेताओं ने शुभकामनाएं दी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के संबंधों में मजबूती का आश्वासन दिया। कई अन्य देशों जैसे सिंगापुर, श्रीलंका, और अमेरिका ने भी भारत को शुभकामनाएं भेजीं।

दुनिया भर से मिलीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष नेताओं और राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुभकानाएं देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों की साझेदारी सुरक्षा और स्थिरता को मजबूती मिलती रहेगी। मालूम हो पुतिन ब्रिक्स बैठक में शामिल होने के लिए सितंबर में भारत आएंगे। पुतिन ने कहा, भारत आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा। दोनों देशों के संबंधों को भविष्य में नया आयाम मिलेगा और साझेदारी को मजबूती मिलेगी। सिंगापुर, श्रीलंका, बुलगेरिया समेत अन्य देशों ने शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपसी संबंधों के बलबूते दोनों देशों के रिश्तें सबसे मजबूत हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर भारतीय को ढेर सारी शुभकामनाएं।

मार्को रुबियो, विदेश मंत्री, अमेरिका

भूटान और नेपाल के प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत- भूटान के संबंध बदलते हुए भारत के साथ और मजबूत होंगे।

त्शेरिंग तोबगे, प्रधानमंत्री, भूटान

भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत के साथ आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने का पक्षधर है।

बालेंद्र शाह, प्रधानमंत्री, नेपाल

भारत को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। दोनों देश शांति, सद्भाव और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री की शुभकामनाएं

पेनी वॉंग, विदेश मंत्री, ऑस्ट्रेलिया

सामान्य प्रश्न

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किन-किन देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं?
रूस, अमेरिका, भूटान, नेपाल, सिंगापुर और श्रीलंका के नेताओं ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दुनिया भर से मिलीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं