ब्रिक्स::: आतंकवाद के खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता जरूरी: डुजारिक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में दोहरे मापदंडों को न अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती और इसके खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता जरूरी है।

ब्रिक्स::: आतंकवाद के खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता जरूरी: डुजारिक

नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड को नहीं अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती। इसके खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता जरूरी है। डुजारिक ने यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई अच्छा या बुरा आतंकी नहीं हो सकता। इस लड़ाई में निष्पक्षता और एक जैसी नीति का होना बेहद जरूरी है। डुजारिक की यह टिप्पणी शिखर सम्मेलन के बाद जारी किए गए संयुक्त घोषणा पत्र के बाद आई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है।

डुजारिक ने यूएन के शीर्ष पद पर महिलाओं के होने के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चुनाव में महासचिव की कोई भूमिका नहीं होती, पर मेरा मानना ​​है कि उन्होंने न केवल लैंगिक समानता की वकालत की है, बल्कि उस दिशा में काम भी किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ब्रिक्स::: आतंकवाद के खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता जरूरी: डुजारिक