इंफो::दुनिया के 45% लोगों की नजर में भारत की छवि अच्छी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के बारे में वैश्विक दृष्टिकोण पर एक सर्वे में बताया गया है कि दुनिया के 45 फीसदी लोग इसे सकारात्मक मानते हैं, जबकि 41 फीसदी की राय नकारात्मक है। अमेरिका, ब्रिटेन, और श्रीलंका जैसे देशों में काफ़ी लोग भारत को अच्छा मानते हैं। हालाँकि, भारत-पाकिस्तान के बीच नकारात्मक दृष्टिकोण बना हुआ है।

इंफो::दुनिया के 45% लोगों की नजर में भारत की छवि अच्छी

या दुनिया के 45 फीसदी लोगों की राय भारत के बारे में अच्छी

भारत के बारे में प्यू रिसर्च का सर्वे

प्यू रिसर्च की ओर से 36 देशों में किया गया सर्वे

ब्रिटेन के 71 फीसदी, अमेरिका के 51 फीसदी लोग भारत को अच्छा मानते हैं

पड़ोसी देशों में श्रीलंका के 79 फीसदी लोगों की राय में भारत अच्छा देश

वाशिंगटन, एजेंसी। भारत की साख और छवि को लेकर किए गए अंतरराष्ट्रीय सर्वे में दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। अमेरिका के 'प्यू रिसर्च सेंटर'की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 45 फीसदी लोग भारत के बारे में सकारात्मक और अच्छी राय रखते हैं, जबकि 41 फीसदी लोगों की राय अच्छी नहीं है।

भारत के प्रति विभिन्न देशों की राय

प्यू रिसर्च द्वारा यह सर्वे दुनिया के 36 देशों में आयोजित किया गया था। यह सर्वे 9 फरवरी से 13 मई के बीच किया गया। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि अलग-अलग महाद्वीपों और देशों में भारत के प्रति धारणा में काफी विविधता है।

36 देशों में भारत के बारे में राय(प्रतिशत में)

(कुछ प्रमुख देश)

देश सकारात्मक नकारात्मक

अमेरिका 45 50

कनाडा 51 40

पोलैंड 37 25

फ्रांस 50 34

इटली 56 35

जर्मनी 63 29

यू.के. 71 24

बांग्लादेश 42 51

ऑस्ट्रेलिया 44 55

स्वीडन 55 38

जापान 55 42

थाईलैंड 55 42

केन्या 71 25

स्रोत: स्प्रिंग 2026 ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे।

पड़ोसी देशों में रेटिंग का अंतर

सर्वे के अनुसार भारत के पड़ोसी देशों में रेटिंग में बहुत अंतर है। श्रीलंका में 79 प्रतिशत लोग भारत के पक्ष में हैं, जबकि पाकिस्तान में यह आंकड़ा 7 फीसदी है। श्रीलंका के अलावा, केन्या और यूके में भी भारत के बारे में राय सबसे अच्छी है। यहां हर दस में से सात वयस्क भारत के बारे में अच्छा सोचते हैं। जर्मनी, इजरायल, इटली, स्वीडन, जापान और थाईलैंड में भी ज्यादातर लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं।

तुर्की और वेस्ट बैंक व पूर्वी यरूशलेम में रेटिंग काफी कम है। इन दोनों जगहों पर ज्यादातर लोगों की भारत के बारे में राय अच्छी नहीं है।

अमेरिका में भारत के प्रति राय

अमेरिकियों की राय बदली

अमेरिका में 45 फीसदी लोग भारत को अच्छी नजर से देखते हैं, 50 फीसदी की राय अच्छी नहीं है। ये रेटिंग 2008 के बाद से सबसे कम हैं। भारत के बारे में अच्छी राय रखने वाले अमेरिकियों की संख्या 2023 के बाद से कम हो रही है तब 51% लोग अच्छा सोचते थे।

अन्य जगहों पर राय मिली-जुली है। कई यूरोपीय और लैटिन अमेरिकी देशों में, बड़ी संख्या में लोगों ने कोई राय नहीं दी। लेकिन यूरोप में राय नकारात्मक के बजाय सकारात्मक अधिक है।

भारत मजबूत हो रहा

अमेरिका में 30 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत मजबूत हो रहा, जबकि 54 प्रतिशत की राय में असर में कोई अंतर नहीं हुआ। 13 प्रतिशत लोग मानते हैं कि दुनिया में भारत भारत का असर कमजोर हो रहा है।

भारत और पाकिस्तान के लोग एक दूसरे को मानता हैं खतरा

भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट और अविश्वास की खाई बरकरार है। सर्वे के अनुसार, दोनों देशों की बहुसंख्यक आबादी एक-दूसरे को अपना सबसे बड़ा भू-राजनीतिक खतरा मानती है। 78% भारतीय पाकिस्तान के प्रति नकारात्मक राय रखते हैं, वहीं 90% पाकिस्तानी भारत को नापसंद करते हैं। वैश्विक महाशक्तियों को देखने का नजरिया भी दोनों का अलग है, भारतीय रूस और अमेरिका को अच्छा मानते हैं, वहीं पाकिस्तानी चीन पर अधिक विश्वास करते हैं।धार्मिक आधार पर देखें तो भारतीय मुसलमानों में से 21% पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक राय रखते हैं, जबकि हिंदुओं में यह आंकड़ा केवल 6% है। भारत में 3566 लोगों पर सर्वे किए गए हैं।

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर राय

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर लोगों की राय

-78% भारतीय पाकिस्तान के प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं (65% बहुत अधिक नकारात्मक)।

-पिछले एक दशक से भारतीयों का रुख पाकिस्तान को लेकर लगातार सख्त

-90% पाकिस्तानी भारत के प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं

-2000 के दशक से ही पाकिस्तानियों में भारत के प्रति नकारात्मकता बनी हुई है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सर्वे में भारत के बारे में लोगों की कितनी प्रतिशत राय सकारात्मक है?
इस सर्वे में दुनिया के 45 फीसदी लोग भारत के बारे में सकारात्मक और अच्छी राय रखते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़इंफो::दुनिया के 45% लोगों की नजर में भारत की छवि अच्छी