ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशरीर के बाहर था बच्ची का दिल, जीना था मुश्किल अब मनाने जा रही है तीसरा बर्थ डे

शरीर के बाहर था बच्ची का दिल, जीना था मुश्किल अब मनाने जा रही है तीसरा बर्थ डे

दो साल की कैरन वेट्ज एक्टोपिया कॉर्डिस नाम की हार्ट डिफेक्ट के साथ पैदा हुई थी। इस डिफेक्ट के कारण कैरन का दिल, लिवर और आंते उसकी शरीर के बाहर है। जिस कारण उसकी जीवन दर मात्र 10 प्रतिशत थी। कैरन जो...

Kieran Veitz
1/ 3Kieran Veitz
Kieran Veitz
2/ 3Kieran Veitz
Kieran Veitz
3/ 3Kieran Veitz
लाइव हिन्दुस्तान टीम  Sat, 17 Feb 2018 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल की कैरन वेट्ज एक्टोपिया कॉर्डिस नाम की हार्ट डिफेक्ट के साथ पैदा हुई थी। इस डिफेक्ट के कारण कैरन का दिल, लिवर और आंते उसकी शरीर के बाहर है। जिस कारण उसकी जीवन दर मात्र 10 प्रतिशत थी। कैरन जो इस साल 11 मार्च को अपना तीसरा जन्मदिन मनाने वाली है को एक्टोपिया कॉर्डिस (एक प्रकार का दिल का डिफेक्ट) है जो सिर्फ एक मिलियन लोगों में से 5 या 8 लोगों को होता है। 

पैदा होने के कुछ क्षण बाद ही कैरन को एक सर्जरी से गुजरा पड़ा था ताकि उसका दिल, लिवर और आंते उसके शरीर के अंदर की जा सके। कैरन के माता-पिता का कहना है कि वह बहुत जिद्दी बच्ची है जिसे पानी में खेलना और अपने खिलौनों से प्यार है। उसे अभी से अंग्रेजी से सारे अक्षर पता है। हालांकि उन्होंने बताया कि उसे शारीरिक तौर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उसका ज्यादा समय वैंटीलेटर पर गुजरता है।   

नवंबर 2014 में कैरन के माता-पिता ने अल्ट्रासाउंड के दौरान जाना कि उनकी बेटी को एक्टोपिया कॉर्डिस डिफेक्ट है। कैरन के जन्म के पांच महीने icu में बिताए। उसके छटे महीने में उसे घर जाने दिया गया। करीब एक साल बाद कैरन और उसके माता-पिता की लाइफ नॉर्मल हो पाई।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें