हरित हाइड्रोजन की लागत घटाने में भारत की भूमिका अहम : जर्मन विशेषज्ञ
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जर्मनी के पूर्व सांसद डॉ. स्टीफन कॉफमैन ने कहा है कि भारत हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने भारत की विनिर्माण क्षमता और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का उल्लेख करते हुए सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जर्मनी के पास इलेक्ट्रोलाइजर जैसी तकनीकों में उन्नत क्षमता है, लेकिन लागत अभी अधिक है।

-नई दिल्ली, एजेंसी। जर्मनी के पूर्व सांसद और ग्रीन हाइड्रोजन आयुक्त डॉ. स्टीफन कॉफमैन ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने में भारत की बड़ी भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी विनिर्माण क्षमता और विशाल नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन उत्पादन लागत कम करने में मदद कर सकते हैं। एएनआई से बातचीत में कॉफमैन ने भारत और जर्मनी के बीच हरित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जर्मनी के पास इलेक्ट्रोलाइजर जैसी तकनीकों में उन्नत तकनीकी क्षमता है, लेकिन इनकी लागत अभी काफी अधिक है।

