ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश14 करोड़ रुपये में बिका दुर्लभ सोने का सिक्का

14 करोड़ रुपये में बिका दुर्लभ सोने का सिक्का

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर वाला 18वीं सदी का सोने का सिक्का 17 लाख डॉलर (करीब 13.94 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है। चैरिटी के लिए गुरुवार को इस दुर्लभ सिक्के की नीलामी की...

14 करोड़ रुपये में बिका दुर्लभ सोने का सिक्का
लॉस एंजिलिस | एजेंसीSat, 18 Aug 2018 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर वाला 18वीं सदी का सोने का सिक्का 17 लाख डॉलर (करीब 13.94 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है। चैरिटी के लिए गुरुवार को इस दुर्लभ सिक्के की नीलामी की गई।
 
1972 में निर्मित इस सिक्के को कभी भी बाजार में नहीं उतारा गया। माना जाता है कि अमेरिका में पहली टकसाल शुरू होने के मौके पर यह सिक्का राष्ट्रपति को उपहारस्वरूप दिया गया था। ‘हैरिटेज’ नीलाम घर के संस्थापक जिम हालपेरिन के मुताबिक शोधकर्ता इस बात पर सहमत हैं कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे अहम सिक्का है। इस सिक्के के एक ओर राष्ट्रपति की तस्वीर तो दूसरी ओर बाज छपा हुआ है। 

अमेरिकी टकसाल को 1792 में शुरू किया गया था और बाजार में पहला सिक्का अगले साल रिलीज किया गया था। यह सिक्का तांबे और चांदी से बना हुआ था। यह दुर्लभ सिक्का दिवंगत एरिक पी. न्यूमैन के पास था। उन्होंने 1942 में इसे हासिल किया था। पिछले साल 106 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें