ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपत्नी की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश

पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को संक्रमण रोग की जांच के लिए ह्यूस्टन की एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। पारिवारिक प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने यहां बताया कि 93 साल के बुश को ह्यूस्टन...

पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश
नई दिल्ली। एजेंसीTue, 24 Apr 2018 08:53 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को संक्रमण रोग की जांच के लिए ह्यूस्टन की एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। पारिवारिक प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने यहां बताया कि 93 साल के बुश को ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुश को शनिवार को अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया था जिनका बीते मंगलवार को निधन हो गया था।
 
उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर उपचार का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहे हैं। जॉर्ज बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज पूर्व राष्ट्रपति हैं। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे।  बुश को एक साथ पहले निमोनिया का उपचार कराने के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (2001-2009) के पिता हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें