हैती की राजधानी के पास हमला, 30 लोगों की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास केन्सकॉफ में एक गैंग के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मेयर जीन मैसिलॉन के अनुसार, पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में कई हमले हुए हैं, जिससे हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। मानवाधिकार संगठनों ने विभिन्न हिंसक घटनाओं की रिपोर्ट की है।

हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास स्थित केन्सकॉफ इलाके में एक गैंग के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। केन्सकॉफ के मेयर जीन मैसिलॉन ने सोमवार को यह जानकारी दी। केन्सकॉफ पहाड़ी इलाके में बसा एक शहर है, जहां से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस का नजारा दिखाई देता है। पिछले दो वर्षों से इस इलाके में गैंग के कई हमले हो चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, यहां बड़ी संख्या में लोगों की हत्या, बलात्कार, आगजनी और अपहरण जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इन हिंसक घटनाओं के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।


