सरकारी समर्थन से बढ़ी विनिर्माण क्षमता पर जी-20 में चर्चा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जी-20 व्यापार मंत्रियों ने अत्यधिक उत्पादन क्षमताओं पर चर्चा की, जिससे निष्पक्ष व्यापार नियमों का पालन करने वाले देशों को नुकसान न पहुंचे। अमेरिका और यूरोप जैसे देशों ने विश्व व्यापार संगठन की चिंताओं पर भी विचार विमर्श किया। साझा परिणाम दस्तावेज जारी नहीं हो सका।

सरकारी समर्थन से बढ़ी विनिर्माण क्षमता पर जी-20 में चर्चा

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जी-20 व्यापार मंत्रियों ने कुछ इलाकों में सरकारी मदद से बनाई गई बड़ी उत्पादन क्षमताओं को रोकने पर चर्चा की है। इसका मकसद भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे निष्पक्ष व्यापार नियमों का पालन करने वाले देशों की विनिर्माण पर बुरा असर न पड़े। गोयल ने मिल्वौकी में शुक्रवार देर शाम हुई जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के बारे में शिकागो में भारतीय प्रवासियों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सदस्यों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के कई घटकों के भविष्य पर भी चर्चा की, जो इस समय गंभीर दबाव में है।

बता दें कि कई देश अपनी अतिरिक्त क्षमता के चलते आक्रामक मूल्य निर्धारण का सहारा ले रहे हैं और सामान डंप कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष व्यापार को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को अमेरिका ने उठाया है। जी20 उसकी अध्यक्षता में आयोजित हुआ था। इस बात पर अच्छी चर्चा हुई कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कुछ क्षेत्रों में सरकारी समर्थन से खड़ी की गई अत्यधिक उत्पादन क्षमताएं, उन देशों के विनिर्माण को नुकसान न पहुंचाएं जहां अमेरिका, यूरोप या भारत की तरह निष्पक्ष व्यापार और ईमानदार कारोबारी प्रथाएं अपनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि बैठकों में सार्थक बातचीत के बावजूद मतभेदों के चलते साझा परिणाम दस्तावेज जारी नहीं हो सका।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सरकारी समर्थन से बढ़ी विनिर्माण क्षमता पर जी-20 में चर्चा