जूते के डिब्बे में बंद था शाही फूलदान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

फ्रांस के एक परिवार को घर की अटारी में रखा पुराना फूलदान करोड़पति बना गया। अखबार में लपेटकर जूते के डिब्बे में रखी इस कलाकृति की पहचान चीन के कियानलॉन्ग सम्राट के शासनकाल के दुर्लभ फूलदान के रूप में हुई। सॉथबीज की नीलामी में इसकी कीमत 16.18 मिलियन यूरो, यानी लगभग 130 करोड़ रुपये तक पहुंची।

जूते के डिब्बे में बंद था शाही फूलदान

पेरिस। फ्रांस के एक परिवार को घर की अटारी में रखा पुराना फूलदान करोड़पति बना गया। परिवार ने इसे सालों तक अखबार में लपेटकर जूते के डिब्बे में रखा था, क्योंकि उन्हें इसके गुलाबी रंग और असली कीमत का अंदाजा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि यह चीन के 18वीं सदी के शाही दरबार से जुड़ी दुर्लभ कलाकृति है। इसे चीन के कियानलॉन्ग सम्राट के शासनकाल में बनाया गया था। फूलदान पर हिरण, सारस, पहाड़ और झरनों के सुंदर चित्र बने हैं। सॉथबीज की नीलामी में इसकी शुरुआती कीमत करीब सात लाख यूरो आंकी गई थी, लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते यह 16.18 मिलियन यूरो, यानी लगभग 130 करोड़ रुपये में बिका।

इस चौंकाने वाली नीलामी ने रातोंरात इस साधारण परिवार की किस्मत पूरी तरह बदल दी। वे अमीरों की सूची में शामिल हो गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़जूते के डिब्बे में बंद था शाही फूलदान