​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई ​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई ​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

किशनगंज। संवाददाता रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य का सपना दिल में संजोकर दुबई गए किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के चार युवक आज वहां भारी मुसीबत में फंसे हैं। पुरनदाहा पंचायत के मिर्चान टोली गांव निवासी अबू अजहर, रब्बान, सलमान और नासिर पिछले करीब 16 दिनों से दुबई के एक छोटे से कमरे में कैद होकर दिन गुजारने को मजबूर हैं। 5 अगस्त को जब ये युवक दुबई पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि जिस फैक्ट्री में नौकरी का वादा किया गया था, वह तो काफी समय पहले ही बंद हो चुकी है। अब ये लाचार युवकअपने देश लौटने और एजेंट द्वारा ठगे गए पैसों की वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

वीडियो कॉल पर युवकों का दर्द

​वीडियो कॉल पर इनका दर्द भी छलक गया। युवकों ने कहा या तो घर बुलाओ या दिलाओ काम। ये सभी युवक पहले से ही परिचित थे।

गांव में विकट स्थिति

गांव के ही ये चारों दोस्त अक्सर अपने आर्थिक हालात सुधारने के लिए विदेश जाकर कमाने की योजना बनाते थे। एजेंट के झांसे में आकर इन्होंने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया और दुबई पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचते ही इनके सपने चकनाचूर हो गए। युवक वतन में मौजूद अपने परिजनों को बार-बार वीडियो कॉल कर रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रहे हैं। उनका कहना है कि या तो उन्हें सही कंपनी में नौकरी दिलाई जाए, एजेंट से उनके ठगे गए रुपये वापस दिलवाए जाएं, या फिर किसी भी तरह सुरक्षित अपने वतन वापसी का रास्ता निकाला जाए। फंसे युवकों के घर की माली हालत बेहद खराब है। परिवार के सदस्यों ने कर्ज लेकर और अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर बच्चों को इस उम्मीद में विदेश भेजा था कि घर की गरीबी दूर होगी। लेकिन अब बेटों के परदेस में भूखे-प्यासे फंसे होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम सा माहौल है और परिजन लगातार स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

शिकायत मिलते ही की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

इस संवेदनशील मामले पर शुक्रवार को किशनगंज के डीएम नवीन कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित युवकों के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलते ही आगे की आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि मामले की कोई आधिकारिक सूचना या शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। जैसे ही परिजन शिकायत दर्ज कराते हैं, आरोपी एजेंट के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और युवकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जाएंगे।

अवश्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किशनगंज के चार युवकों ने दुबई जाने का फैसला क्यों किया?−
युवकों ने आर्थिक हालात सुधारने के लिए विदेश जाकर कमाने की योजना बनाई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़​डीएम-एसपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई