OMG: ऑनलाइन गेम खेलकर Youtube पर कमाए इतने पैसे, जानकर हो जाएंगे दंग!
अगर आपका बेटा दिनभर कमरे में खुद को बंद करके कंप्यूटर गेम्स खेलता रहता है तो आप उसके भविष्य को लेकर परेशान तो होते ही होंगे। लेकिन एक 26 साल के युवक ने ऑनलाइन गेम खेलकर जबरदस्त कमाई की...

अगर आपका बेटा दिनभर कमरे में खुद को बंद करके कंप्यूटर गेम्स खेलता रहता है तो आप उसके भविष्य को लेकर परेशान तो होते ही होंगे। लेकिन एक 26 साल के युवक ने ऑनलाइन गेम खेलकर जबरदस्त कमाई की है।
डैन मिडलटन नामक युवक ने ऑनलाइन गेम्स के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर अपलोड किए। इससे एक साल में उसकी कमाई 12.3 मिलियन ब्रिटिश पाउंड ( तकरीबन एक अरब 45 करोड़ रुपये) हुई है। फोर्ब्स ने 26 वर्षीय डैन को यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा है।
अपने यूट्यूब वीडियो में डैन मिडलटन वीडियो गेम के बारे में बताते हैं। इसके अलावा वे वीडियो देखने वालों को इस बारे में भी बताते हैं कि आखिर वे कैसे गेम के लेवल को पार कर सकते हैं। डैन मिडलटन ने यूट्यूब पर विज्ञापन के जरिए से होने वाली कमाई से पैसे कमाए हैं। इस वजह से उन्हें इस साल का दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर घोषित किया गया है।
इंग्लैंड के एल्डरशॉट निवासी और पूर्व टेस्को कर्मचारी डैन के वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है। बता दें कि यूट्यूब विज्ञापन से मिलने वाला तकरीबन 68 फीसदी मुनाफा यूट्यूबर को देता है। डैन मिडलटन ने नॉर्थम्प्टन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने सबसे पहले मशहूर पोकेमॉन गेम के वीडियो बनाकर उन्हें यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू किया था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं डैन
डैन मिडलटन के वीडियो ज्यादातर माइनक्राफ्ट पर आधारित होते हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। उन्होंने साल 2013 में अपनी प्रेमिका जेमा से शादी की है। जेमा भी माइनक्राफ्ट की शौकीन हैं।
अपनी प्रेमिका के बारे में बात करते हुए डैन कहते हैं कि दोनों ने काफी समय एक साथ गेम खेलते हुए बिताया है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले मैंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद मेरा यूट्यूब चैनल काफी मशहूर हो गया।

