ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ विदेशपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से पीड़ित थे। दुबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पाकिस्तानी मीडिया ने उनके निधन के खबर की पुष्टी की है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 01:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में शुक्रवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। जनरल मुशर्रफ का इलाज दुबई के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। वह अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।

कुछ दिनों पहले परवेज मुशर्रफ का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे। जनरल मुशर्रफ पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित थे और व्हील चेयर के भरोसे ही चल रहे थे।

दिल्ली में जन्मे थे मुशर्रफ

11 अगस्त, 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में उनका जन्म हुआ था। बंटवारे के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान में रहने का फैसला किया था। बंटवारे से पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था। जहां उनके पिता सईद पाकिस्तानी सरकार से जुड़े और विदेश मंत्रालय का कामकाज देखा।

विदेश मंत्रालय के साथ काम करने के दौरान उनके पिता का तबादला होता रहा है। बाद में उनके पिता तुर्की में रह कर सरकार का कामकाज देखने लगे। साल 1949 में परवेज मुशर्रफ पिता सईद के साथ तुर्की चले आए। जहां उन्होंने इस देश की भाषा सीखी और यहां के खेलों में रूचि भी लेने लगे। 

कराची और लाहौर में की तालीम हासिल

अपने वतन लौटने के बाद परवेज मुशर्रफ ने अपनी स्कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से की थी।