ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपूर्व फुटबॉल कोच ने किया 43 बच्चों का यौन शोषण, दोषी करार

पूर्व फुटबॉल कोच ने किया 43 बच्चों का यौन शोषण, दोषी करार

एक पूर्व फुटबॉल कोच बेरी बेनेल को 43 बच्चों से बलात्कार करने और उनका शोषण करने के जुर्म में दोषी पाया गया है। गुरुवार को बेनेल के खिलाफ लगे आरोपों की जब सुनवाई हुई तो अदालत ने बाया कि आरोपी कोच के...

पूर्व फुटबॉल कोच ने किया 43 बच्चों का यौन शोषण, दोषी करार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 16 Feb 2018 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

एक पूर्व फुटबॉल कोच बेरी बेनेल को 43 बच्चों से बलात्कार करने और उनका शोषण करने के जुर्म में दोषी पाया गया है। गुरुवार को बेनेल के खिलाफ लगे आरोपों की जब सुनवाई हुई तो अदालत ने बाया कि आरोपी कोच के सात बच्चों से कई बार यौन शोषण किया। यौन शोषण का शिकार हुए बच्चों में लड़के व लड़कियां दोनों शामिल हैं।

मामला ब्रिटेन का है। आरोपी 64 वर्षीय कोच बच्चों के साथ अमर्यादित और गलत व्यवहार करने का दोषी पाया गया। इतना ही नहीं आरोपी 11 बच्चों से कुकर्म करने का भी दोषी पया गया। आरोपी लिवरपूल नाम के ग्रांउड पर उत्तरी पूर्व ब्रिटेन में किशोरों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देता था। अदालत ने पाया बेनेल ने जिन बच्चों का यौन शोषण किया उनकी उम्र 8 से 15 साल के बीच है।

मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने अदालत को बताया कि जो बच्चे फुटबॉल के खेल में कुछ बनने का सपना लेकर उसके पास कोचिंग के लिए आते थे आरोपी उन मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाता था।

बेनेल इससे पहले 36 रेप के अन्य मामलों में दोषी पाया जा चुका था। लेकिन गुरुवार को उसके खिलाफ हुई सुनवाई के बलात्कार व यौन शोषण के अपराधों की संख्या 43 हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें